दुर्गा पूजा के सफल आयोजन पर युवा आंचलिक दुर्गा पूजा कमिटी ने जताया आभार
Patamda: युवा आंचलिक दुर्गा पूजा कमिटी, भूला चांदनी चौक की ओर से दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। कमिटी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति विशेष धन्यवाद जताते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कमेटी के सदस्य अंबुज गोराई ने कहा कि गुरुवार को विसर्जन के दौरान किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था बल्कि विसर्जन से लौटते वक्त कमेटी के सदस्य रजनीकांत सिंह के साथ गलतफहमी में दुर्व्यवहार हुई थी जिसे शुक्रवार को बैठक के माध्यम से दूर कर लिया गया। कहा कि सभी के सहयोग से पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कमेटी ने स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों, श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं, समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। कमेटी के अनुसार, सभी के सहयोग, मेहनत, समर्पण और आपसी भाईचारे से दुर्गा पूजा का पावन पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।












