बेलटांड़ व पटमदा में महा अष्टमी की पुष्पांजलि आज, तैयारी पूरी
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) एवं पटमदा बाजार में महा अष्टमी की पूजा -अर्चना रविवार को सुबह करीब 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर को डेढ़ बजे के बाद पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा।
बेलटांड़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि पुरोहित के अनुसार मां दुर्गा को व्रतियों के द्वारा आज महा अष्टमी की पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जबकि सोमवार को सुबह 8 बजे संधि पूजा का आयोजन होगा। उन्होंने व्रतियों से आग्रह किया कि आज ही पुष्पांजलि हेतु पंडाल में ससमय पहुंचे।





