विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, पौधा वितरण और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Patamda : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेस्ट (बीईएसटी) एवं शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बिड़रा संसद भवन, पटमदा में वृक्षारोपण, फलदार पौधा वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। वक्ताओं ने स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने कहा कि “एक पौधा–एक जीवन” अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण से जोड़ना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मो. इश्तियाक जहर, जगदीश प्रसाद मंडल, गोपाल गोराई, ग्राम प्रधान विकास महतो, कृतिवास महतो, नरेश महतो, दसरथ बेसरा और रूपा बाउरी समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। वहीं उत्तम महतो, चरण महतो, चंदन महतो, अजय महतो, अजय मुर्मू, शशधर महतो, बनश्री महतो, कल्याणी महतो सहित महिला समिति की सदस्याएं, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित समाज निर्माण और स्वस्थ जीवन के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


