एसएस प्लस टू पटमदा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, विधायक ने की शौचालय निर्माण की घोषणा

Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएमएफटी फंड से छात्राओं के लिए एक शौचालय का निर्माण करवाने की घोषणा की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सुभाष महतो कर्मकार एवं विश्वनाथ महतो उपस्थित हुए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार एवं शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षा का विकास तभी संभव है जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें। मंगल कालिंदी ने बालिकाओं को संख्या देखते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
स्वागत गीत संगीता ने प्रस्तुत की तथा विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति एवं झारखंड के लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय में संचालित गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार एवं व्यवसायिक शिक्षा से संबंधित संचालित गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से विद्यालय के शिक्षक तुलसी महतो ने सभी अभिभावकों को जानकारी साझा किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं डॉली डे ने किया। इस अवसर पर शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को विधायक के हाथों पुरस्कृत किया गया। रेल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में श्रेष्ठता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।






























