बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, षष्ठी तिथि पर भव्य पंडाल का उद्घाटन आज

Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को सुबह 7 बजे से अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे पंडाल परिसर को स्वच्छ करते हुए चकाचक कर दिया गया। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इस संबंध में कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल ने बताया कि पंडाल परिसर समेत बेलटांड़ चौक तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इस दौरान किसी भी व्यक्ति के द्वारा गंदगी फैलाए जाने पर समिति की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान महिलाओं के लिए अस्थायी यूरिनल की व्यवस्था की जाएगी ताकि बेवजह परेशानी न हो।
स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद मंडल, माणिक हालदार, किशोर सिंह, रंजन दास, प्रवीण कुमार मल्लिक, रांगा सिंह सरदार, विद्याधर सिंह, विश्वजीत महतो उर्फ वरुण, अश्विनी दास, शिशुपाल सिंह सरदार, दयामय मोदक, मुरारी कुमार, सोमनाथ मोदक, प्रवीर तंतुबाई, मिहिर कुमार प्रमाणिक एवं कृष्ण प्रसाद महतो आदि शामिल थे। इससे पूर्व शनिवार की शाम को पूजा समिति की आयोजित बैठक में रविवार को शाम 6 बजे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने एवं तत्पश्चात सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।





