तेलीडीह में बूढ़ी करम नाच कार्यक्रम आयोजित, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू हुए शामिल

Patamda : बोड़ाम प्रखंड के तेलीडीह गांव में हर साल की भांति इस साल भी ग्रामीणों की ओर से रविवार को बूढ़ी करम नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने करम नृत्य के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। पश्चिम बंगाल और स्थानीय करम नाच टीम ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि बूढ़ी करम नाच झारखंडी संस्कृति का ही एक अंग है। इसे बचाये रखने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने आयोजक कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर समाजसेवी ईशान चंद्र गोप, छुटुलाल हांसदा, दीपंकर महतो व काजल सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।





