महुलबना में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के 15 वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत महुलबना गांव में किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान रजनीकांत महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, व अश्विनी महतो ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान भीम महतो, धीरेन महतो, भूषण मांडी, कानाई हांसदा, चंदो माझी, सदानन्द महतो, समाई माझी, हाड़ीराम महतो, परीक्षित महतो, मणिक महतो, स्वपन महतो, ललित मोहन महतो, छूटुलाल महतो, रामपदो महतो एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिलान्यास के साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूतीकरण की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रसन्नता जताई।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि उपकेंद्र भवन बनने से गांव और आसपास के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी तथा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को समय पर उपचार मिल सकेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बताया कि यह भवन आधुनिक मानकों के अनुसार बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया।




