चौरा हाई स्कूल के शिक्षक के पुत्र शुभम का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन
Patamda: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत रांची में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में काशीडीह उच्च विद्यालय, जमशेदपुर से शुभम नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हेतु चयनित हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता में राज्य भर से कुल 135 प्रतियोगी शामिल हुए थे।
शुभम के मॉडल का विषय प्रदूषित हवा को शुद्ध करने का मशीन जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। इसे स्ट्रीट लाइट के खंभों में जोड़कर वृहद पैमाने पर प्रदूषित वायु को शुद्ध करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। शुभम उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा, पटमदा के शिक्षक डॉ. समीर कुमार का पुत्र है।





