सांसद खेल महोत्सव : टॉस के सहारे बीडी स्टार जोड़सा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश
Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो एवं समाजसेवी शरत सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से किया। ग्रुप ए के 16 टीमों के बीच पहले दिन हुई प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच इंटरटेनमेंट एफसी बेलटांड़ व बीडी स्टार जोड़सा के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। निर्धारित 20 मिनट के अंदर कोई निर्णय नहीं होने पर 5- 5 पेनाल्टी शूट आउट का मौका दिया लेकिन उसमें भी दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। टॉस द्वारा निर्णय लिए जाने पर बीडी स्टार जोड़सा की टीम विजेता घोषित की गई, जिससे वह फाइनल में प्रवेश कर गई।
पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने निबंधन कराया है। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, संदीप कुमार मिश्रा, कृपासिन्धु महतो, बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्त, मुचीराम बाउरी, प्रबोध कुमार महतो, बिरेन महतो, दीपक महतो, कृष्णपद सिंह, मुरारी मोहन पाल, सदानंद महतो, पंचानन दास, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, हेमंत महतो, राकेश दास, महावीर प्रमाणिक एवं मुखिया प्रतिनिधि पूर्ण सिंह आदि ने सराहनीय योगदान दिया। फाइनल मुकाबला शनिवार को ग्रुप बी की विजेता टीम के साथ होगा। फाइनल मैच का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण भी करेंगे।





