पटमदा के आगुईडांगरा में 50 वर्षों से हो रही है सरस्वती पूजा
Patamda: पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव में मां वीणापाणि क्लब के तत्वावधान में पिछले करीब 50 वर्षों से धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष भी वसंत पंचमी के मौके पर सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक सुबह से दोपहर तक विद्या की अधिष्ठात्री देवी की आराधना की। जबकि शनिवार को गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में ग्राम प्रधान बाघाम्बर सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मां वीणापाणि क्लब आगुईडांगरा के सदस्यों मनोरंजन सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, बाघाम्बर सिंह, योगेश्वर सिंह, पूर्णचंद्र सिंह, आकाश सहिस, शंभू महतो, निरंजन सिंह, संजय कर्मकार, नंदलाल तंतुबाई व आदेश सहिस के नेतृत्व में पूजा का सफल संचालन हो रहा है। इसकी शुरुआत 1975 में पेलाराम सिंह, भीष्मदेव सिंह, छुटुलाल सिंह, सुधीर सहिस, हृदय सिंह, रथू सिंह, कराली महतो, विधान सिंह व प्रशांत सिंह आदि ने शुरुआत की थी।


