ग्रामीण मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: पॉलिटेक्निक प्रवेश हेतु ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ व करियर काउंसलिंग कल
Patamda: ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टैलेंट सर्च एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को पटमदा के लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ एवं विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन होगा। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों को सही दिशा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा की रणनीति, करियर विकल्पों की जानकारी और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन देंगे :
इंजीनियरिंग व उच्च शिक्षा:
उमेश शर्मा (सीनियर मैनेजर, टाटा स्टील) एवं डॉ. संजीव कुमार (आईआईटी दिल्ली) गेट, पीएचडी और मेडिकल क्षेत्र के अवसरों पर प्रकाश डालेंगे।
प्रतियोगी परीक्षा व सिविल सेवा:
डॉ. अशोक कुमार गुप्ता (आईआईटी धनबाद) और प्रवीण कुमार प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के टिप्स साझा करेंगे।
मेडिकल व नर्सिंग:
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की छात्रा सुश्री अर्पिता महतो नीट और नर्सिंग करियर की जानकारी देंगी।
शिक्षण व तकनीकी डिप्लोमा:
दीपक कुमार महतो और बृंदावन महतो (आईटीआई) व डिप्लोमा कोर्सेज पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रेरणा व मानसिक स्वास्थ्य:
पंचानन महतो और जयराम महतो छात्रों को प्रेरित करने के साथ-साथ तनाव प्रबंधन के तरीके बताएंगे।
कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी :
दिनांक: 12 अप्रैल 2026 (रविवार)
समय: सुबह 9:00 बजे से
स्थान: टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल, लोवाडीह, पटमदा
पात्रता: 10वीं के परीक्षार्थी एवं 12वीं उत्तीर्ण/अध्ययनरत छात्र
प्रतियोगिता और पुरस्कार
‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को
स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ अन्य सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने पटमदा और बोड़म प्रखंड के सभी मेधावी छात्रों से इस निःशुल्क कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह पहल छात्रों के करियर को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
* आईआईटियन और विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर
* मेडिकल, इंजीनियरिंग व सिविल सर्विस की पूरी जानकारी
* प्रतियोगिता में पदक जीतने का मौका






























