झामुमो नेता शंभू दास ने की केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से मुलाकात
Patamda: झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू दास ने सोमवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन हेतु आग्रह किया। शंभू दास ने बताया कि कमेटी का गठन होने से संगठन में मजबूती आएगी और पार्टी के कार्यकर्ता गांव – गांव में जाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार – प्रसार के साथ -साथ जरूरतमंदों को लाभ दिलाने का काम करेंगे।
इस संबंध में विनोद पांडे ने आश्वासन दिया कि मई तक जिला कमेटी की घोषणा होने की संभावना है। मौके पर उन्होंने शंभू दास को पार्टी में सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया।



