झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी घोषित : अध्यक्ष बने विक्टर सोरेन
विक्टर सोरेन व चन्द्रशेखर टुडू (फाइल फोटो)
Jamshedpur: झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम एवं गुमला जिले में कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के चचेरे भाई विक्टर सोरेन को अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जो पूर्व में युवा कमेटी के पदाधिकारी रह चुके हैं।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद में सागेन पूर्ति, प्रणव महतो, ललित मांडी व विद्या सागर दास, सचिव रतन महतो, संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू एवं नसीर खान, सह सचिव मोहम्मद जलील एवं माणिक मल्लिक तथा कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई को बनाया गया है। गौरतलब हो कि पिछले सोमवार को ही पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू दास एवं सागेन पूर्ति ने विनोद पांडे से मुलाकात करते हुए जिला कमेटी की घोषणा जल्द से जल्द करने की मांग की थी।




