आठ साल पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार, कमलपुर पुलिस ने भेजा जेल
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन बाजार (बांध मौजा) निवासी व्यवसायी श्रवण कुमार अग्रवाल उर्फ कालू अग्रवाल को कमलपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब आठ वर्ष पुराने रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद में उनके खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी अपर्णा कुमारी की अदालत से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। संबंधित मामला कांड संख्या सी-13134/18 से जुड़ा है।



