मध्य विद्यालय माचा-बिड़रा में 47 विद्यार्थियों को मिला उन्नति का पहिया
Patamda: मंगलवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा पंचायत के मध्य विद्यालय माचा -बिड़रा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के बीच 47 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि खांदु सिंह सरदार एवं उप मुखिया गोपाल गोराई उपस्थित थे। इनमें 24 छात्राएं एवं 23 छात्र शामिल हैं। साइकिल पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकरु सोरेन ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा तथा इससे उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि खांदु सिंह सरदार एवं उप मुखिया गोपाल गोराई ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। साइकिल वितरण जैसी पहल विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनके आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।



