पैगम्बर मोहम्मद ने दुनिया को इंसानियत, प्रेम, दया, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया : महाबीर मुर्मू
Jamshedpur : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को कीताडीह स्थित फैजान नूर कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद ने पूरी दुनिया को इंसानियत, प्रेम, दया, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सिखाया कि किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म या हैसियत से नहीं, बल्कि उसके अच्छे चरित्र और नेक कर्मों से होती है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाएं आज भी समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा कायम करने की प्रेरणा देती हैं।
महाबीर मुर्मू साकची बड़ा गोलचक्कर में ऑल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां पैगम्बर मोहम्मद के मानने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों के बीच बिस्कुट, चॉकलेट, सेब और केले का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर मुखिया मनोज मुर्मू, मोईन खान, ऑन सिद्दीकी, मोहम्मद मैनुएल खान, अब्दुल मिराज, जैनुल खान, कासिम खान, हाजी लल्लन खान, मनोज तांती, दुर्गा हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।








