बोड़ाम के चित्रनगर में पांच महीना से चापाकल खराब,26 परिवार परेशान
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के भूला गांव स्थित चित्रनगर टोला में चापाकल पिछले पांच महीनों से खराब पड़ा है। इससे टोला के 26 परिवारों के सामने पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। गांव के युवा विष्णु कर्मकार ने बताया कि चापाकल में तीन नए पाइप लगा दिए जाने से इसे दोबारा चालू किया जा सकता है। इसके बावजूद पांच महीने बीत जाने के बाद भी चापाकल की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे चित्रनगर टोला के सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीण लंबोदर चित्रकार, रोहित कर्मकार, बासुदेव कर्मकार, बिशु चित्रकार, प्रदीप बनर्जी, गुरुवारी चित्रकार, काजल चित्रकार, बुलू कर्मकार और ज्योत्सना सहिस समेत अन्य लोगों ने प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से चापाकल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चापाकल के चालू होने से टोला के लोगों को पेयजल की समस्या से काफी राहत मिलेगी।



