बैंक ऑफ इंडिया पटमदा शाखा में मनाया गया 121वां स्थापना दिवस
Patamda : बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में सोमवार को बैंक का 121वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अनुपम कुमारी, क्रेडिट अधिकारी दीपा कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी नथुनी सिंह, बैंक बीसी राकेश दास , माणिक मंडल एवं अपूर्व मंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद ग्राहकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग के लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण, वाहन ऋण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ऋण समेत बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान कई किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने ग्राहकों से बैंक की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने तथा डिजिटल बैंकिंग को अपनाने की अपील की। मौके पर ग्राहक गोपाल कुमार, ईशान चंद्र गोप, सीमा तुलस्यान, निरंजन रजक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



