गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एसएस प्लस टू हाई स्कूल में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश
Patamda : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में विशेष चेतना सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और सेवा के आदर्शों से अवगत कराया गया। शिक्षिका मिताली बासु के मार्गदर्शन में छात्राओं ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। शिक्षक सुबोध प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों से गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं के आचरण में सुधार से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बाल संसद के प्रतिनिधियों ने गांधीजी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में रिक्ता मिर्धा, आशा कुमारी, राशिद नेसार, अनुपम नंदी और सावित्री सिंह का सराहनीय योगदान रहा।




