भाजपा छोड़ झामुमो में आए परेश दत्त बने विधायक उप प्रतिनिधि, काजल सिंह को विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी
Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को बोड़ाम प्रखंड में दो संगठनात्मक नियुक्तियां कीं। हाल ही में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष परेश दत्त को विधायक उप प्रतिनिधि तथा झामुमो के बोड़ाम प्रखंड कोषाध्यक्ष काजल सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया।
विधायक ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।












