झारखंड आंदोलनकारी सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौउर महतो का निधन
Patamda: भाजपा के पटमदा मंडल उपाध्यक्ष एवं लच्छीपुर पंचायत के मुकरूडीह गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी गौउर महतो (87) का शनिवार को अपने आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
सूचना मिलने पर पटमदा मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह सहित कई लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कृष्णपद सिंह ने कहा कि गौउर महतो भाजपा के पुराने, समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। शनिवार देर शाम गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए। वे अपने पीछे दो पुत्रों विश्वनाथ महतो और हरेकृष्ण महतो सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।












