बोड़ाम: भूला पंचायत के चार ग्राम प्रधान सम्मानित
Patamda : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बोड़ाम प्रखंड की भूला पंचायत के चार ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधानों को माला पहनाकर, गमछा एवं पौधा भेंट कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। सम्मानित होने वालों में भूला गांव के संतोष सिंह काहन, दामोदरपुर के अश्विनी सिंह, कांदरुजोना के मंगल सिंह तथा लावजोड़ा के गिरिजा प्रसाद सिंह शामिल हैं।
मौके पर मुखिया मंगल सिंह, पंचायत समिति सदस्य धीरेन राय, उपमुखिया लक्ष्मी रानी गोराई, सीएचओ नेहा आइन्द और एएनएम ललिता एक्का समेत संजय गोराई, गोपेन महतो, धनंजय महतो एवं राहुल सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधानों के सामाजिक योगदान और गांव के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सामाजिक समरसता, आपसी एकता बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने में उनकी अहम भूमिका होती है।











