दुर्गा पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित

Patamda: श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में रविवार को ग्राम प्रधान भवन, पटमदा में 9वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 51 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी आस्तिक महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो, उपमुखिया गोपाल गोराई एवं समाजसेवी विश्वनाथ महतो बतौर अतिथि उपस्थित हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के सफल आयोजन में जमशेदपुर ब्लड सेंटर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं अमृत ग्राम विकास ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।
मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, शिशुपाल सिंह सरदार, रांगा सिंह सरदार, भगीरथ सिंह, गोपाल कुमार, विभूति भूषण रजक, संजय कुमार दास, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, राजू मंडल, माधव मंडल, कल्याण कुमार गोराई, प्रदीप पैड़ा, हिमांशु कुंभकार, देवनाथ दास, रथू लाल मोदक, निर्मल सिंह, धरणीधर महतो, मिहिर कुमार महतो, प्रबोध कुमार महतो, मनोज काड़वार एवं राजेश सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।








