बेलटांड़ में बाउल संगीत पर झूमे दर्शक
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में सोमवार की रात आयोजित बाउल संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्र ग्रंथों पर आधारित गीतों के माध्यम से कलाकारों ने समाज को सकारात्मक संदेश भी दिया।
पश्चिम बंगाल से आईं बाउल कलाकार मामोनी दास महंतो, पुष्परानी दास महंतो और सरला दास महंतो के साथ स्थानीय कलाकार सूर्यकांत दास गोस्वामी, प्रेमानंद दास बैरागी और रंजीत दास बाउल ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रात आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में दर्शक गीत-संगीत की धुन पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में पटमदा थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, पूजा समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष शिशुलाल महतो, जगदीश प्रसाद मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, राजू मंडल, महावीर महतो, शिशुपाल सिंह सरदार, माणिक हालदार, कृष्ण प्रसाद महतो, संजय कुमार दास, तापस हालदार, डॉ. अमित कुमार दास, रविन्द्र नाथ सिंह, तरुण कुमार महतो, देवशरण महतो, भूपेश प्रमाणिक, सुदामा कर्मकार और सुरेंद्र प्रमाणिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।












