पोटका विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया के पूजा पंडालों का किया दौरा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
Dumaria (S.Kumar): पोटका के विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को डुमरिया प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर दुर्गा पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से क्षेत्र की जनता की खुशहाली, आपसी भाईचारे, शांति और तीव्र विकास की मंगलकामना की। विधायक के विभिन्न पंडालों में पहुंचने से स्थानीय श्रद्धालुओं और कमिटी के सदस्यों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। भ्रमण के दौरान अष्टकोसी सार्वजनिन दुर्गापूजा कमिटी भालुकपतड़ा और डुमरिया पूजा कमिटी की ओर से विधायक संजीव सरदार व उनके सहयोगियों का स्वागत किया गया।
कमिटी के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस पावन अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय कमिटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, भगत बास्के, अर्जुन मुर्मू, काजमान सिंह सरदार, रामदास हेंब्रम, उदय मुर्मू, दसमत मुर्मू, भगत हांसदा और सरकार किस्कू शामिल थे। साथ ही भालुकपतड़ा, बड़ा बोतला और डुमरिया पूजा कमिटी के तमाम सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिससे पूरा इलाका भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।












