शिक्षा में उत्कृष्टता का सम्मान: बांगुड़दा विद्यालय को मिला जिला स्तरीय गौरव
Patamda: सोमवार को आयोजित वार्षिक उत्सव सह सम्मान समारोह के अवसर पर प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुड़दा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सत्र 2025–26 हेतु सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, जिला शिक्षा अधीक्षक, जमशेदपुर एवं प्राचार्य, डायट चाकुलिया के करकमलों द्वारा सेंट मैरी उच्च विद्यालय, बिस्टुपुर में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया। प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिन्होंने निरंतर गुणवत्ता शिक्षा और नवाचार की दिशा में कार्य किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य *सुजीत कुमार सेठ ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर और अधिक सम्मान अर्जित करता रहेगा।


