पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर पटमदा में भाजपाइयों ने की बैठक
Patamda : पटमदा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय बेलटांड़ में सोमवार को भाजपा पटमदा मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, नशामुक्त भारत के अभियान को आगे बढ़ाने तथा 7 अक्टूबर को साकची के बोधि मैदान में आयोजित होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विमल मंडल, सुभाष महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य शरत सिंह सरदार समेत सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।




