पटमदा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का प्रदर्शन 11 को, तैयारी बैठक संपन्न
Patamda: भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में मंगलवार को पटमदा स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मौके पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध तथा अपने चुनावी वादों के अनुसार काम न करने को लेकर 11 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में उग्र प्रदर्शन तथा ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की जानकारी गांवों में लोगों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो सके।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी ने कहा कि पूरे राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है और क्षेत्र की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, मंटू चरण दत्त, कृष्णपद सिंह, शरत सिंह सरदार, निरंजन रजक, सुखेन महतो व रमानाथ महतो आदि उपस्थित थे।


