पटमदा में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड का समापन, विजेता एवं उपविजेता टीम किए गए पुरस्कृत

Patamda: खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को जाल्ला स्थित बीआरसी प्रांगण में हो गया। इसमें अंडर- 14 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी विद्यालय विजेता एवं उमवि बस्ती पटमदा उपविजेता ।
बालिका वर्ग मे केजीबीवी पटमदा विद्यालय विजेता एवं उमवि झुंझका विद्यालय उपविजेता। अंडर- 17 बालक वर्ग में मॉडल स्कूल पटमदा विजेता एवं आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा उपविजेता। बालिका वर्ग में केजीबीवी पटमदा विजेता एवं आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा उपविजेता।

अंडर- 19 बालक वर्ग में आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा विजेता एवं एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा उपविजेता। बालिका वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा विजेता एवं केजीबीवी पटमदा बना उपविजेता।रस्सा कस्सी के अंडर – 14 बालक वर्ग मध्य विद्यालय पटमदा विजेता एवं उमवि द्वारिडीह उपविजेता। बालिका वर्ग में उमवि द्वारीडिह विजेता एवं केजीबीवी पटमदा उपविजेता। अंडर – 17 बालक वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा विजेता एवं उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल गोबरघुसी उपविजेता। बालिका वर्ग में केजीबीवी पटमदा विजेता एवं एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा उपविजेता। अंडर -19 बालक वर्ग में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल गोबरघुसी विजेता एवं आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा उपविजेता। बालिका वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा विजेता एवं उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल गोबरघुसी उपविजेता।
प्रतियोगिता को सफल संचालन में बीपीओ शकुंतला महतो, खेल शिक्षक राहुल कुमार, श्यामापद गोप, महेश द्विवेदी, अरविंद कुईला, डॉ. समीर कुमार, रविनरेश प्रसाद, प्रबोध कुमार महतो, हरप्रीत कौर, चंद्रशेखर आचार्य, अजीत कुमार, अमरेश कुमार, राम पद महतो, वासुदेव महतो, क्वीन ठाकुर, राज नारायण दत्त, प्राणकृष्ण कुंभकार, रघू महतो, पशुपति महतो व मधुमिता गोराई आदि का सहरनीय योगदान रहा।






























