बोड़ाम के गागीबुरु में जागरण रात्रि में उमड़े श्रद्धालु, किया हरिनाम के श्रवण
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के गागीबुरु गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में आयोजित 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन रविवार की शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को सुबह धुलौट के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रति गांव में उत्साह का माहौल है और लोग भक्ति में डूबे हैं।
जागरण रात्रि के मौके पर बेलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया शिवचरण सिंह सरदार, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की नेत्री पिंकी महतो, ग्राम प्रधान प्रियदास सिंह, पंसस धीरेन राय, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो एवं बाबूलाल महतो समेत काफी संख्या में कमेटी से जुड़े सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रहे।


