बोड़ाम के दिव्यांग छात्र भूपेश कुमार महतो ने पावरलिफ्टिंग फेडरेशन कप में जीता मेडल
Patamda : पावरलिफ्टिंग खेल संगठन (पीएसओ) की ओर से आयोजित फेडरेशन कप 2026 चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के गुगलुबनी निवासी नीलकमल महतो के दिव्यांग पुत्र भूपेश कुमार महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम भार वर्ग में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में उन्होंने बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट स्पर्धा में 82.5 किलोग्राम भार उठाकर उपलब्धि दर्ज की। यह प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के कल्याणी में पश्चिम बंगाल प्रगतिशील शक्ति भारोत्तोलन संघ (पीपीएडब्ल्यूबी) के सहयोग से आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भूपेश कुमार महतो के प्रदर्शन के बाद पावरलिफ्टिंग खेल संगठन की ओर से उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संगठन के महासचिव दुर्गेश राजोरिया तथा अन्य पदाधिकारियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसमें झारखंड पावर लिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन के कन्हैया कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








