गुरमा गांव में सोलर जलमीनार निर्माण कार्य का जिला पार्षद प्रभावती ने किया शिलान्यास
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की ओर से एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी पंचायत के गुरमा गांव में 15वें वित्त आयोग की योजना से स्वीकृत सोलर जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास जमशेदपुर – 04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने नारियल फोड़कर किया। इस योजना के पूरा होने से गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहूलियत मिलेगी और जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद की सदस्य प्रभावती दत्ता, पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता, रवि धीवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पार्षद ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से गुरमा गांव के लोगों को वर्षभर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तथा महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में होने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी।



