झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Jamshedpur: झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन शुक्रवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक एवं रूपेश शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने आस्तिक महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में आस्तिक महतो के योगदान तथा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी, बेटों एवं झामुमो के पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो, बंटी सिंह, अजय रजक, रूपेश शर्मा, मंगल महतो, राकेश दुबे, धनंजय लाल, धनंजय महतो, अभय पांडे, सुरेंद्र प्रसाद, विजय महतो, सुखदेव सिंह, सुमित दत्त, जोगिंदर सिंह, श्रीकांत देव, मनोज महतो व नकुल महतो समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


