बोड़ाम में नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, केंदडीह को हराकर बोड़ाम बना चैंपियन
Patamda: बोड़ाम में शनिवार रात बोड़ाम क्रिकेट टीम की ओर से नाइट शॉर्ट पिच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो एवं समाजसेवी ईशान गोप ने फीता काटकर किया।
फाइनल मुकाबले में बोड़ाम क्रिकेट टीम ने केंदडीह को 21 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोड़ाम ने केशव गोप और सौरव मोदक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 4 ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में केंदडीह की टीम 4 ओवर में 48 रन ही बना सकी। विजेता बोड़ाम टीम को 10 हजार, उपविजेता केंदडीह को 7 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त चिरूडीह को 5 हजार तथा चतुर्थ पगला पाड़ा बोड़ाम एवं पंचम पोखरिया टीम को 3500-3500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजा मोदक, विवेक गोप, मेघनाथ गोप, प्रदीप महतो, जय मोदक, अभय गोप, कृष्णा महतो एवं विकास महतो समेत अन्य का योगदान रहा।

