वरिष्ठ वामपंथी नेता कॉमरेड डी. झा का निधन, शोक की लहर
Jamshedpur: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला कमिटी के पूर्व सदस्य कॉमरेड डी. झा का सोमवार सुबह गंभीर हृदयाघात से निधन हो गया। वे कुछ समय से श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। रविवार को उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वे सीटू कोल्हान कमिटी के प्रमुख संरक्षकों में शामिल थे। पार्टी और मजदूर आंदोलन के प्रति उनका समर्पण तथा सामाजिक न्याय के संघर्ष में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
इस संबंध में माकपा नेता कॉमरेड लोटन दास ने बताया कि उनके निधन से पार्टी और मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। समय और स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी। भाकपा (मार्क्सवादी) एवं सीटू कोल्हान कमिटी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।











