पोते के 5वें जन्मदिन पर समाजसेवी देबूलाल सहिस ने किया सेवा कार्य, सैकड़ों महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां

Patamda : पटमदा के बनकुंचिया गांव निवासी समाजसेवी देबूलाल सहिस ने मंगलवार को अपने पोते राहुल सहिस का 5वां जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गांव की सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जहां उपस्थित लोगों ने राहुल सहिस को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मौके पर मुखिया गुरुचरण हेंब्रम, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास, सचिव मृत्युंजय महतो, सागर महतो, ईशान चंद्र गोप, सुफल महतो, रामबहादुर सिंह, चिन्निवास महतो, दयासागर महतो एवं छुटुलाल सहिस समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में सामाजिक सेवा और पारिवारिक खुशी का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसकी लोगों ने सराहना की।

