शिक्षकों की मांग पर टाटा-पटमदा मुख्य सड़क को छात्रों ने किया जाम
Patamda: उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा के दर्जनों विद्यार्थियों ने मंगलवार को शिक्षकों की मांग पर सुबह साढ़े 10 बजे से टाटा- पटमदा मुख्य सड़क को पटमदा बाजार सिदो -कान्हु चौक के पास जाम कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर पहुंचे डीईओ निशु कुमारी, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वार्ता कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक बच्चे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मुख्य सड़क पर काफी संख्या में वाहनों की लाइन लगी रही। बच्चे झूठा वादा बंद करो, डेपुटेशन रद्द करो जैसे नारे लगा रहे हैं। इधर दोपहर साढ़े 12 बजे तक डीईओ एवं छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता सफल होने के बाद जाम समाप्त कर दिया गया और वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। मौके पर डीईओ ने एक विज्ञान शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करते हुए एस आई आर के काम में लगे शिक्षक बुधवार से स्कूल आने की लिखित जानकारी देने के बाद बच्चे स्कूल लौट गए।




