जिप प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने सुदूर गांवों में बांटे कंबल
Janshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए 30 कंबलों का वितरण जमशेदपुर – 04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता के प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने मंगलवार को दलदली पंचायत के हाड़माडीह और माचाबेड़ा गांव में किया। मौके पर दलदली पंचायत की मुखिया सुजाता हांसदा, पंसस पंकज महतो, उपमुखिया सुमित्रा कर्मकार, श्रीमंत महतो, रवि धीवर एवं प्रधान महतो आदि मौजूद थे।
पिंटू दत्ता ने बताया कि कड़ाके की इस ठंड में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए कंबल से काफी राहत मिलने वाली है। उन्होंने भविष्य में अपने स्तर से भी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कंबल देने का आश्वासन दिया है।


