बोड़ाम में कैंसर का स्क्रीनिंग शिविर 24 को, बीडीओ ने लाभ उठाने की अपील
Patamda: टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के सहयोग से मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सक द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे से विभिन्न प्रकार के कैंसर का निशुल्क जांच शिविर आयोजित की जाएगी।
इसकी जानकारी देते हुए बोड़ाम के बीडीओ किकू महतो ने कहा कि इस शिविर में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ऑरल कैंसर की निशुल्क जांच करा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोग आएं और लाभ उठाएं।


