मिर्जाडीह स्थित बंद घर पर चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, संचालक व 5 महिला गिरफ्तार

Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव के सुनसान जगह पर स्थित एक घर पर बिहार निवासी सुमित कुमार नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। यह घर आगे से बंद रहता था जबकि पिछले दरवाजे से ही अनैतिक कार्यों को अंजाम दिया जाता था। सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को सूचना मिली कि एक घर जो डिमना लेक से फदलोगोड़ा काली मंदिर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित है, उसमें कई महिलाएं मौजूद हैं। ग्रामीणों द्वारा उसके संचालक सुमित कुमार से जब इस धंधे को बंद करने को कहा गया तो वह उल्टे ग्रामीणों को धमकियां देने लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने संचालक की बांध कर पिटाई कर दी और सूचना पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार द्वारा छापेमारी कर संचालक समेत पांच महिला को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल के निवासी हैं जो सुमित कुमार के कॉल पर यहां पहुंचती हैं। घटनास्थल से कोई अन्य व्यक्ति नहीं पकड़ाया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः इन महिलाओं या लड़कियों को शहर के होटलों में भेजी जाती थी। डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि 2018 में भी मिर्जाडीह गांव में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जाता था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पुलिस के सहयोग से बंद कराया गया था। उन्होंने बताया कि मिर्जाडीह गांव में फिर से सेक्स रैकेट का धंधा चलाए जाने के मामले में सूचना मिलने पर सोमवार को छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें एक पुरुष एवं 5 महिला को गिरफ्तार किया गया है।
(नीचे भी पढ़ें)
बोड़ाम पुलिस ने देसी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कपाली क्षेत्र निवासी एक युवक इरफान को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बोड़ाम थाना में उससे पूछताछ की जा रही है और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार रास्ते में किसी से छिनतई करने का प्रयास किया जा रहा था जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने उसके पास से एक जिंदा गोली समेत देसी कट्टा को बरामद किया है।





