हूल दिवस पर पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Jamshedpur : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को भुईयांडीह स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
मौके पर दुलाल भुईयां ने कहा कि हूल दिवस अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का बिगुल फूंका, जिसका प्रेरणास्रोत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि इन महानायकों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है और यहां के स्वतंत्रता सेनानियों व जननायकों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में निमाई मंडल, मन्नू मंडल, कुंज बिभर, कमल राम यादव, सुनील दास, लुलु मंडल, नारायण श्यामल, धीरेन्द्र सिंह, महादेव सेन, अमित दास, अशोक कुमार, सदानन्द टोप्पो, सुबोल प्रमाणिक, विशाल नायक भुईयां, बादल भुईयां, लक्खी भुईयां, भूदुल भुईयां, सपन भुईयां, मथुरा भुईयां सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।




