सुप्रियो भट्टाचार्य ने माया कर्मकार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिल जताया शोक
झामुमो महासचिव ने कहा- माया कर्मकार का निधन पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोनारी स्थित आवास पर पहुंचकर झामुमो के केंद्रीय नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी मोहन कर्मकार की दिवंगत पत्नी माया कर्मकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने माया कर्मकार के अपनत्व, सेवाभाव और त्याग को याद करते हुए उनके निधन को पूरे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, गणेश चौधरी, वीर सिंह सुरेन, महावीर मुर्मू, खुद्दू उरांव, बबन राय, नासिर खान, नानटू सरकार, अजय रजक, खगेन महतो, इंद्रजीत घोष, लालटू महतो, बिंदा सोरेन, माणिक मल्लिक, अंकित सिंह, गोपाल महतो, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, सुशील हेंब्रम, बंटी सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, विजय महतो, गुरमीत सिंह गिल, फतेह चंद्र टुडू, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, पीके राय, शंकरी देवी, चरणजीत सिंह भाटिया, नीता सरकार, झरना पाल, बलजीत कौर, मनोज तांती, सागर कानूनगो, दुर्गा चरण हांसदा, रॉकी सिंह, श्यामू मल्लिक, समीर महतो, श्याम मंडल, संजय धोबा, प्रभात सिंह, मो. अकबरुद्दीन, किशन कुमार गुप्ता, रवि मुंडा और राजकुमार दास समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं बंग बंधु परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे।
संगठन की गतिविधियों की ली जानकारी
दिवंगत माया कर्मकार को श्रद्धांजलि देने से पहले सुप्रियो भट्टाचार्य ने बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।












