दीपावली से पहले 700 बुजुर्गों को आसरा ने बांटी राशन किट
Patamda: दीपावली से पहले जरूरतमंद बुजुर्गों के जीवन में खुशियां लाने और उन्हें पोषण सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आसरा ने मेटलाइफ फाउंडेशन के सहयोग से 700 बुजुर्गों के बीच मासिक राशन किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम पटमदा के काशीडीह टोला, गोबरघुसी स्थित आसरा के मुख्य केंद्र में आयोजित किया गया। आसरा पिछले तीन वर्षों से अपने बुजुर्ग सहायता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महीने 700 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को राशन किट उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है।
दीपावली के अवसर पर राशन किट वितरित कर संस्था ने बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में आसरा के स्टेट हेड सत्यजीत कुमार, मंजू दत्ता, श्रीचरण मांझी, सोनारतन सिंह और जावा महतो समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने अपने हाथों से बुजुर्ग लाभार्थियों को राशन किट वितरित किए और उनके साथ समय बिताया। यह पहल आसरा और मेटलाइफ फाउंडेशन की जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के प्रति सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बुजुर्गों को त्योहार के दौरान किसी तरह की उपेक्षा का एहसास न हो और उन्हें समाज से सहयोग व सम्मान मिलता रहे।












