मुकरूडीह पंचायत प्रीमियर लीग में राइजिंग स्टार्स बना चैंपियन, कोठारी लायंस उपविजेता
Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरूडीह पंचायत मैदान में आयोजित एक दिवसीय मुकरूडीह पंचायत प्रीमियर लीग बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार्स की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि कोठारी लायंस उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएलकेएम नेता देवव्रत महतो ने विजेता टीम राइजिंग स्टार्स को सात हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, जेएलकेएम के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो ने उपविजेता कोठारी लायंस को पांच हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता में इम्तिहान अंसारी को मैन ऑफ द मैच तथा राजू दास को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मैन ऑफ द मैच इम्तिहान अंसारी को कांचन महांती ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज राजू दास को हिमांशु महतो ने ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हाराधन महतो, कलीम अंसारी, भक्त रंजन कर्मकार, भगवान दास, मनोज महतो, मानिक महतो, शरीफ अंसारी, उमाशंकर महतो, राजू गोप, विकास महतो, मानिक गोप, कमालुद्दीन अंसारी और मंगल दास सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।












