टीआरएफ बर्मामाइंस में महाप्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Jamshedpur : श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, टीआरएफ बर्मामाइंस की ओर से मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। समिति के मुख्य संरक्षक महाबीर मुर्मू ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलता है। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच खीर, सब्जी और खिचड़ी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के अंत में समिति ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर गोल्डी तिवारी, वासु जितेंद्र सिंह राव, राजू कानूनगो, अमित ठाकुर, सह सचिव बीजू राव, कोषाध्यक्ष अशोक राव, पप्पू उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद हांसदा, नारायण सोरेन, विक्रम सिंह, मनोज तांती, कन्हैया चौबे, विक्की मार्डी समेत पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।












