भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का निधन, हृदयाघात से गई जान
Jamshedpur : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार को इलाज के दौरान टीएमएच में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने हृदयाघात की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें कैथ लैब में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब दो बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निर्भय सिंह साकची के काशीडीह के निवासी थे। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।












