सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
Jamshedpur : चाकुलिया प्रखंड के नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब, केन्दाडीह की ओर से आयोजित काली पूजा पंडाल सह सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन शनिवार को राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मां काली से झारखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता, एकता, भाईचारे और आपसी मेलजोल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने बड़े पैमाने पर पूजा एवं मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, विशेषकर कमेटी के संरक्षक सरोज महापात्रा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने दीपावली एवं काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर पूजा एवं सांस्कृतिक मेले के आयोजन की सराहना की। झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने भविष्य में भी आयोजन में सहयोग एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता खुद्दू उरांव, सागेन पूर्ति, बाघराई मार्डी, रतन महतो, जलील खान, नासिर खान, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, सुशील हेंब्रम, अवतार सिंह संधू, गुरमीत सिंह गिल, शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, धनंजय करुणामय, डोमेन चंद्र मांझी, सुचेन दास, राजीव, सुखेन मैती, कुशल महापात्रा, अजित महापात्रा, तुषार महापात्रा, गोकुल मार्डी और राजा पूर्ति समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।












