पटमदा में रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती आमने-सामने
Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर गांव में आयोजित रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को समाजसेवी मनोहर महतो और ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला डीवीसी सरायकेला और कुमीर बस्ती की टीमों के बीच खेला गया।
इस अवसर पर भास्कर माहली, छुटुलाल महतो, प्रदीप महतो, राजा महतो, निर्मल महतो, हरेकृष्ण महतो समेत आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। वहीं, उद्घाटन समारोह में मनोहर महतो की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।












