घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड के घोड़ाबांधा गांव में आदिवासी-मूलवासी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा गोट बोंगा (सोहराय) पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नायके बाबा विक्टर सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सोहराय पर्व किसान और मवेशियों के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। कृषि कार्य और अन्न उत्पादन में गाय-बैलों के अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने उनकी पूजा की। इसके बाद पारंपरिक नृत्य-संगीत और गुरु खुंटव की रस्म के साथ उत्सव मनाया गया। पूरे गांव में पारंपरिक संस्कृति और उल्लास का माहौल रहा।
मौके पर ग्राम प्रधान ईश्वर सोरेन, जोगमाझी जीतू मुर्मू, जगदीश बास्के, रूपेश सोरेन, मुखिया छोटे टुडू, बंसी बेसरा, श्याम टुडू, शिक्षक राम टुडू, रतन बास्के, विष्णु सोरेन, बुलेट बेसरा, मंगल सोरेन, सरकार मार्डी, संतोष बास्के, श्याम सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।












