पात्र मतदाताओं का नाम कटने नहीं देगा झामुमो, चुनावी पाठशाला में कार्यकर्ता रहे मुस्तैद : विक्टर सोरेन
घोड़ाबांधा के विभिन्न मतदान केंद्रों का जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, बीएलओ के समन्वय से मतदाताओं की समस्याओं का कराया समाधान
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को आयोजित पांचवीं चुनावी पाठशाला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के टेल्को स्थित घोड़ाबांधा के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-2 मौसमी महतो, सालगे मार्डी, दिनेश महतो, सुशीला लोहार, आबिदा सुल्ताना, शेखर चंद्र, तैय्यब अंसारी, कौशल कुमार, कविता साहू, पूजा प्रमाणिक, जितेंद्र महतो, लक्ष्मी सिंह और पार्वती महतो सहित स्थानीय नेताओं के साथ मतदाताओं से बातचीत की। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से समन्वय स्थापित किया गया।
विक्टर सोरेन ने कहा कि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे, इसके लिए झामुमो दृढ़ संकल्पित है। पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी करेगी कि योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हों। उन्होंने बताया कि इस अभियान को और मजबूती देने के लिए जल्द ही इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों कांग्रेस, राजद और वामदलों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस अवसर पर सुशील हेम्ब्रम, जयराम महतो, मुन्ना प्रमाणिक, छोटा टुडू सहित झामुमो के कई स्थानीय एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरेन, खुद्दू उरांव, महावीर मुर्मू, लालटू महतो, सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, बबन राय, नासिर खान, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, अजय रजक, मो. समद, चरणजीत कौर भाटिया, सविता दास, दुर्गा बोयपाई, रानी सिंह, प्रहलाद लोहरा, गोपाल महतो, अरुण सिंह, राजा अंकित सिंह, बंटी सिंह, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, फैयाज अहमद खान, अभिषेक सिंह राजपूत, इंदरपाल सिंह भाटिया, कृपाल सिंह, कोला मुखी और राजन कैवर्त समेत अन्य नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सक्रिय रहे।












